झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने खरीदा नामांकन पत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ता जगत में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सह झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वर्तमान वाइस चेयरमैन माननीय श्री राजेश कुमार शुक्ला ने 12 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।
नामांकन पत्र की खरीद से बढ़ी चुनावी हलचल

जानकारी के अनुसार, श्री राजेश कुमार शुक्ला ने दिनांक 5 फरवरी 2026 को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यालय से नामांकन प्रपत्र खरीदा। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को उन्होंने जिला बार संघ पहुंचकर अधिवक्ताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात की और आगामी चुनाव को लेकर समर्थन की अपील की।

जिला बार संघ में आयोजित इस मुलाकात के दौरान राजेश कुमार शुक्ला ने अधिवक्ताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बार काउंसिल को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और अधिवक्ता हितैषी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर उनके साथ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, अनीश श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अरविंद सरायवाला, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार पांडेय, रामशंकर दूबे, रामजीत पांडेय, सिद्धार्थ शंकर दुबे, डॉ. वीरेंद्र सिंह, संजीत कुमार गुप्ता, जन्मेजय कुमार सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, बबिता जैन, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

स्टेट बार काउंसिल चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही विभिन्न पदों के दावेदारों द्वारा संपर्क और संवाद का सिलसिला तेज हो गया है। अधिवक्ता समाज में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह और सक्रियता देखने को मिल रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें