Human Rights Meeting Jamshedpur अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक सह अभिनंदन समारोह संपन्न नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

SHARE:

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन बिष्टुपुर एन रोड स्थित नृत्य कला केंद्र परिसर में किया गया। इस अवसर पर संगठन की झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना परिचय देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। सभी ने एकजुट होकर मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा अन्याय के विरुद्ध मजबूती से आवाज़ उठाने का संकल्प लिया।
समारोह में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन में अर्चना सिंह ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन उन लोगों के लिए सतत कार्य करेगा जिनके अधिकारों का हनन होता है या जिन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। संगठन पीड़ितों को उनके अधिकार दिलाने के साथ-साथ हर स्तर पर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही संगठन में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार पद सौंपते हुए पहली सूची जारी की जाएगी, ताकि वे ईमानदारी से जनसेवा कर सकें। बैठक में प्रमुख रूप से फातिमा शाहीन, गीता सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पुष्पराज सिंह, ममता भूमिज, पूनम देवी, मनजीत कौर, माधुरी सिंह, बी. लक्ष्मी, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, रीना, रानी राग, सुमित्रा पांडा, सविता राय, रितु कौर, वेद प्रकाश तिवारी, सहदेव उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, महावीर साहू, रंजीत सिंह, रवि सिंह, विभूति जैना, चंदन, जी.सी. मोहंती, देव, सुनील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment