मनोहरपुर में सरस्वती पूजा पंडालों का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने किया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर एवं आनंदपुर प्रखंड में शिक्षा संस्थानों और सार्वजनिक पूजा पंडालों में विद्यादायिनी माँ सरस्वती की पूजा-उत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने तुरीटोला, पंद्रह खोली और नंदपुर में स्थापित सरस्वती पूजा पंडालों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन से पूर्व पूजा समिति ने उपाध्यक्ष रंजीत यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादव ने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती विद्या और विवेक की देवी हैं, जिनकी कृपा से समाज में सद्बुद्धि और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है।
मनोहरपुर स्थित मुनि आश्रम यूथ क्लब और नरसिंह आश्रम पूजा समिति द्वारा सजाए गए पंडाल और प्रतिमाएँ इस अवसर का आकर्षण रहे। पूजा उत्सव में स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर धार्मिक उल्लास का आनंद उठाया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक शंकर बोस, राजा सिंह, गणेश सिंह, रोहित साहू, विक्रम सिंह, अभिषेक महतो, रूपेश ठाकुर, भोला यादव, परितोष यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें