सरस्वती पूजा व नेताजी जयंती पर लाइट रेलवे मध्य विद्यालय में ताला, अभिभावकों में रोष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर लाइट रेलवे मध्य विद्यालय साइडिंग, मनोहरपुर (ग्रेड-सी) में ताला लटका रहने का मामला सामने आया है। इसके कारण न तो छात्र-छात्राएँ विद्यालय आ सके और न ही माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन हो पाया।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि यह पहली बार हुआ है और यह विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का उदाहरण है। अभिभावकों ने प्राचार्य मिथिलेश कुमार की उदासीनता पर नाराज़गी जताई और चेतावनी दी कि बच्चों की पढ़ाई और संस्कारों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
इस सरकारी विद्यालय में लगभग 150 छात्र-छात्राएँ नामांकित हैं। यहाँ कुल पाँच शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें दो स्थायी और तीन अस्थायी शिक्षक शामिल हैं। इसके बावजूद ताला लगे रहना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
मौके पर संपर्क किए जाने पर क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच के बाद दोषियों पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें