मनोहरपुर बीडीओ ने अबुआ आवास सहित विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर प्रखंड के लाइलोर पंचायत में सोमवार को विकास योजनाओं की प्रगति को परखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शक्ति कुंज ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की स्थिति का जायजा लिया और लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा है कि जरूरतमंदों को शीघ्र पक्के आवास का लाभ मिले, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित दीदी बाड़ी योजना, बिरसा हरित आम बागवानी योजना एवं सिंचाई कूप का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में बीडीओ शक्ति कुंज ने लाभुकों को बिरसा हरित आम बागवानी योजना के अंतर्गत इंटरक्रॉपिंग अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आम के पौधों के साथ अन्य फसलों की खेती करने से किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) निरंजन मुखी, सहायक अभियंता मनय मुदुईया, आवास बीसी मुरलीधर महतो सहित संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें