Jamshedpur:कदमा-सोनारी प्रखण्ड में कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद रहे।
बैठक में पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर संगठन सृजन अभियान चला रही है और नए लोगों को जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर BLA-2 तैयार किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि इससे पार्टी की जमीनी ताकत में तेजी आएगी।
उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देश का पालन करने तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को जोड़ने पर जोर देने को कहा।
बैठक में मानगो, जुगसलाई, चाकुलिया और कपाली नगर निकाय क्षेत्रों के कई प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित रहे, जिनमें रामाश्रय प्रसाद, आनन्द बिहारी दुबे, विजय खान, रियाजुद्दीन खान, सफी अहमद खान, राज किशोर यादव, शिवजी यादव, जमी भास्कर, बृजेंद्र तिवारी, चंद्रभान सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, एलबी सिंह, केके शुक्ला, शाहनवाज अहमद, सलीम अहमद खान, उदय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रामलाल प्रसाद पासवान, गोपाल प्रसाद, आनंदमय पात्रा, राजीव मिश्रा, अतुल गुप्ता, संजय सिंह आजाद, बबुआ झा, आशुतोष सिंह और महेंद्र कुमार पांडे शामिल थे।
बैठक का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय करना बताया गया।









