धुर्वा से लापता भाई-बहन सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Ranchi:राँची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने धुर्वा क्षेत्र से पिछले 13 दिनों से लापता भाई-बहन अंश और अंशिका को सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों की बरामदगी रामगढ़ जिले के चितरपुर थाना क्षेत्र से की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चों की गुमशुदगी के बाद से ही मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहरण/गुमशुदगी से जुड़े मामले में संलिप्त दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
एसएसपी राकेश रंजन ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment