बिरसानगर में जरूरतमंदों के बीच भाजपा ने किया 375 कंबलों का वितर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:भाजपा बिरसानगर मंडल की ओर से शिवा बॉयज क्लब, बिरसानगर जोन नंबर–3 में जरूरतमंद परिवारों के बीच 375 कंबलों का वितरण किया गया। यह विशेष सेवा कार्यक्रम लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री विद्युत वरण महतो जी के सौजन्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम भाजपा नेता बबलू गोप के जन्मदिन के अवसर पर संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना हमारा संकल्प है।”
कंबल वितरण कार्यक्रम में नरेश प्रसाद सिंह, तापस कर्मकार, तापस कुमार दास, खोखन पाण्डेय, श्यामल राहा, अनुप पाण्डेय, मृणाल बनर्जी, सुदर्शन दास, ओंकार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय बस्तिवासी उपस्थित रहे। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भाजपा की यह पहल समाज के अंतिम वर्ग तक मदद पहुंचाने और सेवा भाव को जीवंत रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.