मालगोदाम रोड पर जल्द लगेगी स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन, रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

SHARE:

पाकुड़: मालगोदाम रोड पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन लगाए जाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। जहां प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता उदय शंकर झा को ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के आलोक में मालगोदाम पथ पर अवस्थित दोनों फुट ओवर ब्रिज के नीचे स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। उधर यह संयुक्त निरीक्षण स्टेशन प्रबंधक पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम, यातायात निरीक्षक वाणिज्य रामपुरहाट सौरभ कुमार दास के नेतृत्व में किया गया। जहां इस निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्य पाकुड़ परितोष रंजन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता दूरभाष संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता राजू कुमार, निरीक्षक सह थाना प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल संजय कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक पाकुड़ अखिलेश कुमार चौबे, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला उपस्थित रहे। उधर
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हावड़ा एवं मालदा छोर पर अवस्थित दोनों फुट ओवरब्रिज के पास स्थल का चयन किया गया है। जहां दोनों स्थानों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन लगाए जाने के संबंध में सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की योजना बनाई। ज्ञात हो कि दोनों फुट ओवर ब्रिज से मालगोदाम की ओर सैकड़ों की संख्या में आम यात्रियों का प्रतिदिन आना जाना होता है, ऐसे में मालगोदाम पथ की ओर से आने जाने वाले रेल यात्रियों के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इसके बाद पाकुड़ रेलवे स्टेशन एवं परिसर का मासिक निरीक्षण स्टेशन सुधार समूह द्वारा किया गया। जहां यह निरीक्षण सहायक अभियंता रामपुरहाट विश्वजीत मंडल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक हावड़ा गौरचंद किस्कू तथा सहायक संकेत एवं दूरभाष अभियंता रामपुरहाट मुकेश कुमार चौधरी, सहायक सुरक्षा आयुक्त रामपुरहाट राजकुमार साहू के नेतृत्व में सभी स्थानीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वही इस क्रम में यह निर्णय लिया गया कि जो भी कार्य स्थानीय स्तर पर किए जा सकते हैं, उन्हें अगले निरीक्षण की तिथि से पूर्व पूर्ण किया जाएगा। वही प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो पर एक शौचालय की व्यवस्था करने की योजना बनी। साथ ही साथ हावड़ा छोर पर अवस्थित फुट ओवरब्रिज पर दो सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा स्टेशन परिसर में अतिरिक्त कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया। वही कैमरों की संख्या बढ़ाने हेतु रेलवे सुरक्षा बल के साथ अलग से संयुक्त जांच प्रतिवेदन तैयार करने पर भी सहमति बनी। जहां
स्टेशन परिसर में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक अतिरिक्त हाईमास्ट लाइट तथा अतिरिक्त विद्युत खंभा लगाने का निर्णय लिया गया। वही दोनों प्लेटफार्म पर अलग से स्टील कुर्सियां लगाने का निर्देश दिया गया। प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो पर रखरखाव के अभाव में खराब पड़े जल शुद्धिकरण यंत्र को शीघ्र मरम्मत कराने का सुझाव भी दिया गया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे, वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता संकेत रणधीर कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment