अटलजी की जयंती पर श्रद्धांजलि और सेवा का संगम, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

SHARE:

Jamshedpur:भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने अध्यक्षता की, जबकि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटलजी के विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। इसके पश्चात समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ललन द्विवेदी, मंडल महामंत्री अजय झा, कार्तिक गोप, भोला शर्मा, राजेश सोनकर, संतोष सिंह, विक्की यादव, विनोद रजक, निर्दोष वर्मा, सुनील प्रसाद, प्रमोद साहू, नेपाल माझी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय बस्तीवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से अटलजी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें