वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जन्म जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिला सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत चमरिया गेस्ट हाउस, उलियान समाधि स्थल, सोनारी चौक एवं निर्मल भवन में झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए गए बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय एवं राज्य के समग्र विकास का सपना साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत करने तथा शहीदों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.