राजमहल: मॉडल कॉलेज राजमहल का शुक्रवार को विधानसभा प्रत्युक्तता समिति में शामिल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने भ्रमण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने विधानसभा प्रत्युक्तता समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जहां पूरे कॉलेज परिसर का अवलोकन करते हुए जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह महाविद्यालय किसी वरदान से कम नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ शिक्षा के अवसर सुलभ हुए हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने आगंतुकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जहां अतिथियों के द्वारा कालेज परिसर में पांच औषधी व फलदार पेड़ लगाया गया और प्रकृति पृथ्वी पर्यावरणीय प्रदूषण से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे वृक्षारोपण का संदेश दिया। साथ ही साथ मॉडल कॉलेज में राजमहल पहाड़ी के फ़ॉसिल्स जीवाश्मों का लघु संग्रहालय का अवलोकन भी किया। जहां इस भ्रमण के दौरान विधानसभा प्रत्युक्तता समिति के सदस्यों के साथ डीएफओ प्रबल गर्ग, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी तथा जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह भी उपस्थित रहे। जहां सभी अतिथियों ने मॉडल कॉलेज राजमहल के कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं अंत में वृक्षारोपण किया।









