जमशेदपुर में हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल सेवा अभियान जारी, जरूरतमंदों को मिली राहत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : कड़ाके की ठंड के बीच मानव सेवा के संकल्प के साथ हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल सेवा अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में टिनप्लेट, इवनिंग क्लब, नामदा बस्ती, कालू बगान, नानक नगर हरिजन बस्ती, केबुल टाउन सहित अन्य क्षेत्रों में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब जीवन की कठिनाइयाँ और बढ़ जाती हैं, ऐसे समय में जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची साधना है। बुजुर्ग हमारे समाज की जीवंत धरोहर हैं और उनके चेहरे पर संतोष व आंखों में राहत देखना ही सेवा का सबसे बड़ा प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ वर्षों से करुणा, संवेदना और समर्पण के भाव के साथ निरंतर मानव सेवा करता आ रहा है। संघ का दृढ़ संकल्प है कि ठंड की इस ऋतु में कोई भी असहाय व्यक्ति ठिठुरता हुआ रात न गुजारे। समाज के सहयोग और ईश्वर की कृपा से यह सेवा अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

कंबल वितरण अभियान को सफल बनाने में संघ परिवार से जूगुन पांडे, शेखर मुखी, देवाशीष झा, मनोज हलदर सहित स्थानीय कमेटी से चंदना रानी, आभा वर्मा, पप्पी शर्मा, गौरी कुमारी, स्नेहलता, सीमा, शिबू मुखी, रिंकू मुखी, सूरज मुखी, भगत मुखी, राज मुखी, अर्जुन मुखी, नंदलाल मुखी, देवेंश मुखी एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.