निर्माणाधीन फोरलेन से उत्पन्न जनसमस्याओं का राजमहल विधायक ने लिया जायजा, एनएचएआई को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!
स्थानीय लोगों से जानकारी लेते हुए राजमहल विधायक

साहिबगंज: राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने शुक्रवार को राजमहल एवं उधवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से उत्पन्न हो रही जनसमस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। खान इस दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पदाधिकारियों को जनहित में समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही स्थानीय लोगों द्वारा एप्रोच रोड, जल निकासी, फुट ओवरब्रिज, पैदल पथ सहित अन्य बुनियादी समस्याओं की शिकायत विधायक के समक्ष रखी गई थी। उधर सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने एनएचएआई के पदाधिकारियों, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो तथा उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने राजमहल प्रखंड के मनसिंहा तथा उधवा प्रखंड के बाबूटोला मोड़, ईदगाह चौक, उधवा चौक एवं पक्षी अभयारण्य पतौड़ा बागपिंजरा मोड़ का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। इस पर विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभागों के साथ समस्या के निवारण को लेकर विस्तृत चर्चा की। वही मौके पर राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फोरलेन निर्माण से आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे प्राथमिकता पर लेते हुए सभी समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, एखलाकुर रहमान, मुखिया भैया किस्कू, काजू मल्लिक, यासीन शेख, साबिर आलम, आशिक शेख सहित झामुमो कार्यकर्ता एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.