मीडिया टैलेंट हंट से कांग्रेस को मिलेंगे नए प्रवक्ता, विचारधारा को मिलेगी नई धार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम ने अब जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए भी राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का रास्ता खोल दिया है। गुरुवार को बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस भवन (तिलक पुस्तकालय) में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आवेदकों ने भाग लिया।

मीडिया टैलेंट हंट कोल्हान प्रमंडल के समन्वयक अख्तर अली, उज्जवल तिवारी, अशोक चौधरी, जेबा खान एवं नक्षत्र मीडिया से जुड़े सदस्यों ने साक्षात्कार लिया। इस दौरान साक्षात्कार टीम ने स्पष्ट कहा कि मीडिया टैलेंट हंट सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि कांग्रेस की वैचारिक विरासत को नई दिशा देने का सशक्त प्रयास है।

टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा। चयन पूरी तरह निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत होगा, जिसमें पार्टी के इतिहास, विचारधारा की समझ और तार्किक बहस की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जा रहा है। सफल प्रतिभागियों को ही कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य नए, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाना है, ताकि पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जा सके। विशेष रूप से कोल्हान क्षेत्र के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों से योग्य और समर्पित युवाओं को इस प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, अपर्णा गुहा, रूबी ठाकुर, के.के. शुक्ल, राज किशोर प्रसाद, प्रताप यादव, बिक्रम कुमार झा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। वहीं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, सन्नी सिंकू, संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला कांग्रेस कमिटी ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.