नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट खारिज, जमशेदपुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट को न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी, जिला प्रभारी श्री बलजीत सिंह बेदी जी एवं जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह के साथ पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के नेतृत्व में साकची स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीते 12 वर्षों तक कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्वकर्ता श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को बिना ठोस साक्ष्य के राजनीतिक प्रतिशोध के तहत परेशान किया गया। न्यायालय का यह फैसला लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की जीत है।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तानाशाही और बदले की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश, जिला, प्रखंड एवं मंडल स्तर के बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की कथित राजनीतिक बदले की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.