6 साल से फरार आरोपी दीपक पान गिरफ्तार, चाईबासा जेल भेजा गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : गुवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2018 से फरार चल रहे आरोपी दीपक पान उर्फ श्याम, पिता चंदन प्रसाद, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था।

गुवा थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक पान नोवामुंडी क्षेत्र में 2018 में एक पिकअप वैन से युवक को धक्का मारकर फरार हो गया था। इसके अलावा वह एक चोरी कांड में भी वांछित था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह छह साल से गिरफ्तारी से बचता रहा।

गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुवा स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया गया।

इसके बाद पुलिस ने उसे चाईबासा जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में राहत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.