जाटा हाटिंग में मकर संक्रांति की तैयारी तेज, 13 जनवरी को मां टुसू की प्रतिमा स्थापना, 18 को विसर्जन

SHARE:

Chaibasa : जाटा हाटिंग में मकर संक्रांति पर्व की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। गुरुवार को समाजसेवी दीनबंधु भंज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष भी पर्व को पारंपरिक उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 जनवरी को मां टुसू की प्रतिमा स्थापना की जाएगी, जबकि 18 जनवरी को विधि-विधान के साथ प्रतिमा विसर्जन होगा। पर्व के दौरान समुदायिक सहभागिता और उत्सव के माहौल को बढ़ाने के लिए दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गीत, संगीत, नृत्य और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ शामिल होंगी।

बैठक में समाजसेवी दीनबंधु भंज के अलावा गोमा बेहरा, बुधराम पूर्ति, दुर्गा समद, मनोज नायक, राज तिर्की, ऋतिक बोदरा, सावित्री देवी, शिवानी गोप, सुलोचना नाथ, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, कस्तूरी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व जाटा हाटिंग में सामाजिक सद्भाव, पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक उत्सव का संदेश देगा।

Leave a Comment