टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में मानवाधिकार दिवस का आयोजन

SHARE:

Chaibasha : टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में मानवाधिकार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा संगीत और वंदे मातरम गीत प्रस्तुत कर की गई।

कक्षा 11वीं के छात्र अश्विनी गिरी ने मानवाधिकार दिवस के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के रूप में वरीय शिक्षक डी. के. देव ने कहा कि यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन के महत्व की याद दिलाने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के उपलक्ष में मनाया जाता है।

प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने कहा कि मानवाधिकार दिवस वैश्विक स्तर पर समानता, स्वतंत्रता और मानव गरिमा को बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें शामिल थे:

पोस्टर प्रतियोगिता

स्लोगन प्रतियोगिता

भाषण प्रतियोगिता

कूट प्रश्नोत्तरी

तकनीकी सहायता में शिक्षक अनंत मेंहर और जयप्रकाश साहू ने सहयोग किया। अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में शिक्षक हर्ष धनवार और सचिन चंद्र साव ने योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक सुरेश पंडा ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment