जमशेदपुर के साकची में नि:शुल्क चर्म रोग जाँच शिविर, 6 नये कुष्ठ मरीजों की पुष्टि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर शहरी कुष्ठ केंद्र–साकची में कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत निःशुल्क चर्म रोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने जाँच कराई और जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जिला RCH पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा तथा जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने कुष्ठ रोग खोज अभियान–2025 पखवाड़ा (10 नवंबर से 4 दिसंबर 2025) के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि शरीर पर किसी भी प्रकार का दाग या दाग में निश्चित सुनापन कुष्ठ रोग का प्रारंभिक संकेत हो सकता है। उन्होंने कहा कि “कुष्ठ रोग न अभिशाप है और न पिछले जन्म का पाप, बल्कि यह एक बैक्टीरिया जनित रोग है, जिसका उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।”
उन्होंने कुष्ठ के कार्डिनल सिम्पटम्स, प्रकार, लक्षण, उपचार और इससे होने वाली संभावित दिव्यांगता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अचिकित्सा सहायक अमरेश मिश्रा ने सेल्फ-केयर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के माध्यम से कुष्ठजन्य दिव्यांगता में सुधार संभव है। उन्होंने सहियाओं को उपलब्ध प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी दी।

शिविर में सहियाओं द्वारा खोजे गए 53 संदेहास्पद मरीजों की जाँच डॉ. राजीव और एनएमए अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा की गई। इनमें से 6 नये कुष्ठ मरीजों की पुष्टि की गई तथा सभी को निःशुल्क MDT दवा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल पांडेय, जयंत तिवारी, रंजीत कुमार, आरती कुमारी और संजय चटर्जी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें