एस्पायर मदर्स विंग्स ने विशेष बच्चों व युवाओं की प्रतिभा को दिया मंच
रंगारंग कार्यक्रम में उमड़ी तालियों की गूंज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : एस्पायर मदर्स विंग्स के तत्वावधान में गोलमुरी उत्कल समाज सभागार में विशेष बच्चों और युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने डांस, सिंगिंग, योगा, फैशन शो, मिमिक्री और कविता पाठ जैसे आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.आर.सी रांची से अशोक प्रधान, सदर अस्पताल के डॉ. कमलेश कुमार और डॉ. राजीव लोचन, “सबल” संस्था से तेनिक जी, “नई दिशा” से संदीप जी, रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेनूका चौधरी, समाजसेवी पुरबी घोष, लायंस क्लब की अध्यक्ष अरति पांडे, सम्पूर्ण लायंस परिवार और लायंस कालिमाटी टीम उपस्थित रही। सभी अतिथियों ने विशेष प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए एस्पायर मदर्स विंग्स की इस मानवीय पहल की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों और युवाओं को मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी क्षमताओं को समाज के सामने लाना था। आयोजकों की इस पहल की उपस्थित जनों ने हृदय से प्रशंसा की।

विशेष माताओं के रूप में अमृता कुलताज, डॉ. निबेदिता, पुष्पलता, अदिति यादव, सोनाली सरकार, प्रीति सिन्हा और ममता पाढ़ी समेत अन्य माताएँ भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें