गोराबाड़ी हाट से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी युवक गदाई दियारा महाराजपुर से हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के गोराबाड़ी हाट परिसर से बीते दिनों 23 नवंबर 2025 को मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी युवक रामदुलार महतो उम्र 28 वर्ष पिता नारायण महतो को जिरवाबाड़ी पुलिस ने राजमहल थाना क्षेत्र के गदाई दियारा महाराजपुर से गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार अंकित ने फौरन आरोपी युवक का मेडिकल जांच किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया है। वही पुलिस ने आरोपी युवक के पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है। जहां मामले को लेकर एसआई उपेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपी युवक रामदुलार महतो को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment