शीतलहर से जूझ रहे ग्रामीणों के बीच बालाजी इंडस्ट्रियल की बड़ी सामाजिक पहल, सैकड़ों कंबलों का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : क्षेत्र में लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत देने के उद्देश्य से श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने सराहनीय मानवीय पहल करते हुए व्यापक स्तर पर गर्म कंबल वितरण अभियान चलाया। कड़कड़ाती सर्दी के बीच कंपनी की CSR टीम ने दर्जनों गांवों में घर-घर जाकर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक सहायता पहुंचाई।

यह अभियान खासजामदा बस्ती के गोप टोला, नायक टोला, कुम्हार टोला, रैंगो टोला, तांती टोला, मानकीसाई, आदिवासी टोला से होकर खासदिरीबुरू, पाताहातु, कांतोरीया और गांवगुटु जैसे कई दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में चलाया गया। टीम ने सैकड़ों गर्म कंबल वितरित कर गरीब परिवारों को राहत पहुंचाई।

ग्रामीणों ने बालाजी इंडस्ट्रियल की इस सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाली पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ाजामदा मुखिया पार्वती देवगम, दिरीबुरू मुण्डा मुकेश बोंबोगा, पूर्व मुण्डा रेनसो चातोम्बा सहित कई ग्रामीण मुण्डा, मानकी एवं डाकुवा भी उपस्थित थे। सभी ने कंपनी द्वारा उठाए गए इस कदम को अत्यंत उपयोगी और समयोचित बताया, खासकर उस समय जब ठंड अपनी चरम सीमा पर है और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी की ओर से CSR अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, टुन्नू कुमार पाण्डेय, सुदर्शन गोप, शिवशंकर गोप, नरेश चाम्पिया और शारदा चातोम्बा उपस्थित रहे और सक्रिय रूप से ग्रामीणों की मदद में जुटे रहे।

टीम ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझने की भी कोशिश की, ताकि आगे भी इसी प्रकार प्रभावी सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सामाजिक कार्य शीतलहर के समय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं और उद्योग–समूह की यह संवेदनशीलता समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें