Jamshedpur:कदमा के रामजन्म नगर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को आयोजित जनता दल (यू) की बैठक पूरी तरह विधायक सरयू राय के त्याग, संघर्ष, समर्पण और संवेदनशीलता को समर्पित रही। जदयू नेताओं ने उन्हें स्टेट्समैन बताते हुए कहा कि यह जमशेदपुर की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें ऐसी उदार और जनहितैषी सोच वाले विधायक का नेतृत्व मिला है।
बैठक की अध्यक्षता जदयू कदमा थाना अध्यक्ष तारक मुखर्जी ने करते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया।
जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और छोटी-छोटी बैठकें नियमित हों। उन्होंने कहा कि 15-20 दिनों के भीतर हर क्षेत्र में छोटी बैठकें होंगी, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन का दायरा विस्तृत होगा।
महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सरयू राय की छवि दलगत राजनीति से ऊपर उठ चुकी है।
“राजनीति में इसे ही स्टेट्समैन कहा जाता है। वह आज सच्चे अर्थों में जननेता बन चुके हैं।”
उन्होंने मंडल अध्यक्षों को कमेटी विस्तार का निर्देश भी दिया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने कदमा क्षेत्र की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के नाम पर प्रशासन द्वारा की जा रही कथित धन उगाही का विरोध विधिसम्मत तरीके से किया जाएगा।
उन्होंने कहा— “विधायक सरयू राय जितने संवेदनशील और समर्पित हैं, उसी सोच को हमें भी अपने कार्यों में उतारना होगा।”
शेष नाथ पाठक ने कहा कि संगठन को जनता के मन में स्थान बनाना होगा।
उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की सुस्ती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके खिलाफ लंबा संघर्ष आवश्यक है।
बैठक का संचालन रविशंकर सिंह और धन्यवाद ज्ञापन माधव सिंह ने किया।
इस दौरान 15 नए सदस्यों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में प्रमुख रूप से मनोज सिंह, दिनेश सिंह, अजीत कुमार सिंह, सपा दास, राजीव निवास, मुकेश ठाकुर, आनंद गूंधर, बिपीन, सुमित सिंह, सूरज कुमार, बाबू राव, रतन मलिक, बुलू प्रमाणिक, बुलू राव, पुष्पा सरदार, रवि रंजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









