Gamharia:न्यूज़ कवरेज के दौरान दूरदर्शन के वरिष्ठ रिपोर्टर अनूप मिश्रा हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा अचानक हुआ, जिसमें उनके पैर की दो उंगलियों में फ्रैक्चर आ गया। घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने सलाह के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अकबर तथा मनोज सिंह सहित कई पत्रकार साथी उनके गम्हरिया स्थित आवास पहुँचे। सभी ने अनूप मिश्रा का हालचाल जाना और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार पूर्ण आराम करने की अपील की।
अनूप मिश्रा के स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया जारी है, और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने कार्य पर लौट आएँगे। पत्रकार समुदाय और प्रेस क्लब ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।









