जमशेदपुर वर्कर्स’ कॉलेज में RBI के सहयोग से करियर अवेयरनेस सेमिनार, छात्रों में दिखा उत्साह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर वर्कर्स’ कॉलेज के वोकेशनल विभाग में शुक्रवार को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सहयोग से एक विशेष करियर अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में RBI के मैनेजर अखंडोल सोरेन उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को बैंकिंग सेक्टर, RBI की भूमिका और करियर संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

सोरेन ने अपने सरल और प्रभावी प्रस्तुतीकरण से छात्रों को बताया कि कैसे RBI देश की अर्थव्यवस्था का धुरी है और कैसे इसका कामकाज सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन, जेब और भविष्य को प्रभावित करता है। उनकी भाषा और शैली ने छात्रों के मन पर एक तरह का “ब्रेन टैटू” जैसा प्रभाव छोड़ा।



उन्होंने शिक्षा ऋण प्रणाली (Education Loans) की प्रक्रिया, बैंकिंग प्रणाली की स्थिरता बनाए रखने में RBI की भूमिका और भारत की मजबूत आर्थिक संरचना पर विस्तृत चर्चा की। सोरेन ने यह भी रेखांकित किया कि 2007 की वैश्विक मंदी के दौरान भारत की बैंकिंग व्यवस्था, RBI की दूरदर्शी नीतियों के कारण सुरक्षित रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा क्विज़ सत्र, जिसमें छात्रों ने अत्यंत अनुशासन और उत्सुकता के साथ भाग लिया। पूरे हाल में पिन-ड्रॉप साइलेंस के बीच प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।



वक्तव्य के दौरान सोरेन ने RBI में करियर के कई लाभ भी साझा किए—

परिवार-हितैषी स्थानों पर ज्यादातर पोस्टिंग

IIM जैसे शीर्ष संस्थानों में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग

देश-विदेश में कार्य संबंधी यात्राओं के अवसर

कर्मचारियों और परिवारजनों के लिए असीमित मेडिकल सुविधाएँ


सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, तैयारी के वास्तविक स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था। कॉलेज प्रशासन तथा छात्रों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें