सांसद लवली आनंद की बड़ी बहन पूनम सिंह का निधन, स्वर्णरेखा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार मानगो स्थित आवास पर ली अंतिम सांस शहर में शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर

शिवहर (बिहार) से सांसद लवली आनंद की बड़ी बहन पूनम सिंह (69) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने मानगो स्थित आशियाना आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही शहरभर में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय पूनम सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। उनके बड़े पुत्र अभिषेक सिंह ने मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों की भारी मौजूदगी रही।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्व. पूनम सिंह अपने पीछे दो पुत्र – अभिषेक सिंह एवं अभिजीत सिंह तथा एक पुत्री – अंजुमन सिंह को छोड़ गई हैं। उनके पति अरविंद सिंह, जो केबुल कंपनी में वरीय अधिकारी थे, का निधन पहले ही हो चुका है।

सामाजिक जीवन से जुड़ी थीं

वे पूर्व में केबुल टाउन क्षेत्र की रहने वाली थीं और पिछले कुछ वर्षों से मानगो आशियाना में निवास कर रही थीं। सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे इलाके में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं।

शोक संवेदना जताने पहुंचे गणमान्य

निधन की सूचना मिलते ही कई राजनीतिक, सामाजिक व ट्रेड यूनियन से जुड़े प्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
शोक प्रकट करने वालों में जदयू प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, टाटा मोटर्स यूनियन कमेटी मेंबर यशवंत सिंह, सूरज ठाकुर, मनोज सिंह सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

सांसद लवली आनंद जल्द पहुंचेंगी जमशेदपुर

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, अपने बड़े बहन के निधन की सूचना पर सांसद लवली आनंद शीघ्र ही जमशेदपुर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगी और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

पूनम सिंह के निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.