गुवा में बढ़ती ठंड के बीच समाजसेवी मुन्ना कुमार राउत की मानवता भरी पहल

SHARE:

Guwa:क्षेत्र में बढ़ती ठंड ने गरीब एवं असहाय वर्ग की कठिनाइयों को बढ़ा दिया है। सुबह-शाम चल रही शीतलहर के बीच कई परिवारों के पास पर्याप्त गर्म कपड़ों का अभाव है। ऐसे समय में समाजसेवी मुন্নा कुमार राउत ने मानवीय पहल करते हुए गुवा डीएवी स्कूल के पास जरूरतमंदों और वृद्ध ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

बताया गया कि इस दौरान कुल 30 कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में गर्माहट पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। कई वृद्धों ने कहा कि सर्दी के इस कठिन मौसम में यह सहयोग उनके लिए एक वरदान जैसा है।

मुन्ना कुमार राउत ने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग और समर्थन देकर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

कंबल वितरण की यह पहल न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने वाली रही, बल्कि क्षेत्र में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को भी मजबूती प्रदान करती है।

Leave a Comment

और पढ़ें