लेयर संस्था द्वारा महेशपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 240 ग्रामीणों ने लिया लाभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi:अनगड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव में आज लेयर संस्था द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम SECI (Solar Energy Corporation of India) के CSR फंड के सहयोग से आयोजित हुआ तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), रांची इकाई के समन्वय से संपन्न किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच, वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श तथा आवश्यक दवाओं के निःशुल्क वितरण की व्यापक व्यवस्था की गई। शिविर में कुल 240 मरीजों ने जांच एवं उपचार का लाभ उठाया।

यह शिविर लेयर संस्था द्वारा अनगड़ा प्रखंड के तीन पंचायत—चिलदाग, शिरका एवं गेतलसूद—के कुल 11 गांवों में संचालित परियोजना “स्वास्थ्य और पोषण का सुदृढ़ीकरण – व्यवहार परिवर्तन संचार (स्वास्थ्य शिक्षा) एवं चिकित्सा शिविर” के अंतर्गत आयोजित किया गया। परियोजना के तहत सभी 11 गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने हैं, जिसके साथ ही पंचायत स्तर पर 3 मेगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।

आज आयोजित शिविर में मुख्य रूप से डॉ. राम मनोहर मेहता, डॉ. निशा कुमार, यामल चटर्जी उपस्थित रहे। लेयर संस्था की ओर से अजय कुमार सिन्हा (निदेशक अधिशासी), नर सिंह, सोनी भारद्वाज तथा संस्था की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.