गुवा सेल में मजदूर संघर्ष संघ का प्रदर्शन, प्रबंधन ने एक सप्ताह में मरम्मती कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : गुवा सेल के सिविल अभियंत्रिकी विभाग में श्रमिकों और कर्मचारियों के क्वार्टरों की लंबे समय से बंद पड़ी मरम्मती को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि मजदूरों और सेल कर्मियों के जर्जर आवासों की मरम्मत महीनों से ठप है, जबकि अधिकारियों के क्वार्टरों की मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि समस्या को लेकर कई बार लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजदूर परिवार लगातार परेशान हैं।

प्रदर्शन के बीच मुख्य महाप्रबंधक सी. बी. कुमार ने यूनियन प्रतिनिधियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर क्वार्टरों की मरम्मती कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही सभी क्वार्टरों में टाइल्स लगाने का कार्य भी कराया जाएगा।

प्रबंधन से मिले इस लिखित एवं मौखिक आश्वासन के बाद मजदूर संघर्ष संघ ने तत्काल प्रभाव से अपना आंदोलन वापस ले लिया।

मौके पर रामा पांडे, अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, रोहित पांडे, किशोर सिंह, राजेश यादव, चंद्रिका खण्डाईत, संजय सांडिल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.