सेल गुवा सीएसआर की शिक्षा पहल को मजबूती, बीपीएल छात्रों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa :  सेल गुवा सीएसआर की शिक्षा सहायता योजना के तहत इस वर्ष बीपीएल श्रेणी के छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष जहाँ 32 बीपीएल छात्र इस योजना से जुड़े थे, वहीं इस वर्ष रोआम, ठकुरा और गुआसाई सहित सीएसआर चयनित गाँवों से 18 नए बीपीएल छात्रों को भी जोड़ा गया है।

इस अवसर पर आयोजित वितरण कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर–जीओएम के तहत डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सेल गुवा के महाप्रबंधक (खान) एस.पी. दास, महाप्रबंधक (परियोजना) आर.के. बग्गा और महाप्रबंधक एस. बनर्जी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सीएसआर की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सेल गुवा आगे भी सामाजिक दायित्वों के तहत ऐसी जनहितकारी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.