चौका-कांड्रा रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil:चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना चौका-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित राम भरोसा होटल के पास हुई, जहां रफ्तार और लापरवाही ने पल भर में तांडव मचा दिया।

दुर्घटना में शामिल बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DY-4436 और JH01GD-1852 बताए गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

घायल युवकों की पहचान इस प्रकार हुई—

राज पांडे, उम्र 23 वर्ष, निवासी रांची

प्रदीप सिंह सरदार, उम्र 18 वर्ष, निवासी सरायकेला, दुगनी

बनशा लखन सिंह सरदार, उम्र 18 वर्ष, निवासी चौका


सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, चांडिल भेजवाया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.