उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुुझार मांझी, डीआरसीएचओ, सभी एमओआईसी, डीपीएम, बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पतालों तथा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सेवाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मानवबल और उपकरणों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को गुणवत्तपूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

टीकाकरण–मातृ स्वास्थ्य पर विशेष जोर

उपायुक्त ने टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण अभियान तथा रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में एमओआईसी तत्काल सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करें, अन्यथा लापरवाही पर कार्रवाई तय है।

उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी (ANC 1–4) से लेकर सुरक्षित प्रसव तक की सतत ट्रैकिंग करने का निर्देश दिया, ताकि जिले की कोई भी महिला स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रह सके।

कम वजन शिशुओं पर विशेष निगरानी

अस्पतालों में कम वजन वाले नवजात शिशुओं को तुरंत एसएनसीयू (SNCU) में रेफर करने, अस्पताल परिसर में स्वच्छता मानकों के पालन, उपकरणों की नियमित जांच और ओपीडी सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

“निष्ठा और जिम्मेदारी से काम करें”—उपायुक्त

बैठक के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा—
“स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं सीधे लोगों के जीवन से जुड़ी हैं। इसलिए सभी अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों को सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.