बिरसानगर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रभात फेरी, बिरसा बुरु पहाड़ पर माल्यार्पण

SHARE:

Jamshedpur:भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर बिरसानगर में आज सुबह अद्भुत उत्साह और सांस्कृतिक जोश का माहौल देखने को मिला। “जौन नंबर-11 बस्तीवासी समिति” के बैनर तले जौन नंबर 11 के निवासियों ने हनुमान मंदिर प्रांगण से भव्य प्रभात फेरी निकाली। गाजे–बाजे, ढोल-नगाड़ों और पूरे उत्साह के साथ “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रभात फेरी पूरे मोहल्ले का भ्रमण करते हुए बिरसानगर साप्ताहिक बाजार स्थित बिरसा बुरु पहाड़ पहुँची। यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और परंपरागत रीति से धूप–दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों में भगवान बिरसा मुंडा के प्रति गहरी आस्था और उनके आदर्शों के प्रति गर्व स्पष्ट रूप से देखा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद सिंह, प्रकाश महतो, पप्पू सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, रोबिन सिंह, राजकुमार सिंह, अनीता देवी, कुमकुम देवी, अक्का, प्रमिला, मिनु, टियासा, सत्यम, सुनील रजक, शिवाकांत सिंह, सुजीत सिंह, प्रकाश सिंह और बबलू मुखी का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष, बलिदान और उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। इस तरह सामूहिक रूप से उनकी जयंती मनाना समाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

Leave a Comment

और पढ़ें