भाजपा-एनडीए की बिहार में प्रचंड जीत पर गोलमुरी में लड्डू वितरण व आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

SHARE:

Jamshedpur:बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद जमशेदपुर के गोलमुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में गोलमुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास लड्डू वितरण, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण नारेबाज़ी के बीच विजयोत्सव आयोजित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की। चौक पर भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह और ऊर्जा ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि “बिहार की जनता ने फिर एक बार विकास, सुशासन और स्थिरता को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं पर जनता का विश्वास पहले से अधिक मजबूत हुआ है। यह जीत जनता के भरोसे की जीत है।”
उन्होंने बिहार की जागरूक जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया।

कार्यक्रम में दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, पप्पू उपाध्याय, अप्पा राव, प्रोबिर चटर्जी राणा, प्रेम झा, मंजीत सिंह, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, बच्चा शर्मा, रंजीत गुप्ता, बलबीर सिंह बबलू, अमरेंद्र सिंह, लक्ष्मण बेहरा, निहार मोहंती, पीयूष पॉल, शैलेन्द्र प्रसाद, चंद्रकांता सिंह, जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment