कपाली में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात, एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, दूसरा फरार

SHARE:

Adityapur  : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई। दो चोर एक घर में घुसकर महिलाओं को धमकाते हुए सोने के गहने लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मकसूद आलम नामक व्यक्ति सुबह घर का सामान खरीदने के लिए TOP चौक गए हुए थे। इसी दौरान दो चोर उनके घर में घुस गए और अलमारी में रखे सोने के आभूषणों की चोरी कर ली।

महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा।

पकड़े गए चोर की पहचान फैजान अख्तर के रूप में हुई है, जो कपाली के डांगरडिह छोटू खटाल के पास का निवासी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने उसके पास से एक सोने की बाली बरामद की है।

घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस फरार साथी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्ती व्यवस्था को और सख्त किया जाए।

Leave a Comment