घाटशिला उपचुनाव: ईवीएम डिस्पैच-रिसिविंग टीम को मिला प्रशिक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के सुचारू और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशन में शुक्रवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज में ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग टीम सहित कंट्रोल रूम में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान दिवस पर ईवीएम की सुरक्षित पैकिंग, डिस्पैच एवं रिसिविंग प्रक्रिया, लॉजिस्टिक व्यवस्था, संचार व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया गया।

डीईओ ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के प्रत्येक चरण में निर्धारित समय-सारिणी एवं आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा —

“टीम भावना, सतर्कता और समयबद्धता से ही निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है।”



डिस्पैच टीम को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक पोलिंग पार्टी को सही मतदान केंद्र के अनुसार मशीनें उपलब्ध कराएं, मशीनों के सीरियल नंबर, सील और लेबल की जांच करें तथा प्राप्ति रसीद पर हस्ताक्षर सुनिश्चित करें। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में तुरंत तकनीकी टीम को सूचित करने के भी निर्देश दिए गए।

वहीं, रिसिविंग टीम को मतदान पश्चात सभी सील और टैग की स्थिति की जांच कर मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखने, वीवीपैट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट को अलग-अलग व्यवस्थित रखने और किसी भी क्षति की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के वरीय अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ एवं नियंत्रण कक्ष के प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.