गंगा नदी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपी को रामपुर दियारा से गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

साहिबगंज: गंगा नदी थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार दोपहर को थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए मारपीट मामले में शामिल आरोपी अशोक कुमार उम्र 21 वर्ष पिता महेश सिंह को उसके घर रामपुर दियारा से गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ऋतुराज ने फौरन आरोपी युवक का मेडिकल जांच किया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment