देश के 300 जिलों समेत साहिबगंज जिले में बालिका टेलेंट खोज को लेकर किया जा रहा आयोजन

साहिबगंज: खेल एवं युवा मामले, भारत सरकार (साई) के द्वारा भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ के अधीनस्थ संबद्ध साहिबगंज जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा खेल विभाग के सहयोग से जिले में अस्मिता लीग (बालिका ) एथलेटिक्स का आयोजन सिद्धो कान्हु स्टेडियम में 28 नवंबर को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। उधर अस्मिता एथलेटिक्स लीग का मुख्य उद्देश्य युवा बालिका खिलाड़ियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने, उनका चयन कर राष्ट्रीय मानचित्र पर लाना है। जहां जिले में बालिका अस्मिता लीग एथलेटिक्स के सफल संचालन के लिए धनबाद की वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल वन कोच प्रदीप्ता एवं वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल टू कोच योगेश यादव को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं साईं द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। जहां इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि बालिका अंडर 14 वर्ष के लिए 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 एवं बालिका अंडर 16 वर्ष के लिए 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच होना चाहिए। वही स्पर्धा में बालिका अंडर 14 वर्ष में
- ट्रायथलन ग्रुप ए में
60 मीटर लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच), ऊंची कूद (सीजर) - ट्रायथलन ग्रुप बी
60 मीटर लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच) एवं बैक थ्रो (1किलो शॉटपुट) - ट्रायथलन ग्रुप सी में
60 मीटर लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच), 600 मीटर - किड्स जेवलिन (5 मीटर रनवे )
- बालिका अंडर 16 वर्ष में
- 60 मीटर
- 600 मीटर
- ऊंची कूद (सीजर)
- लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
- शॉटपुट (स्टैंडिंग 3 केजी)
- डिसकस थ्रो (1केजी)
- जेवलिन थ्रो (10 मीटर एप्रोच 500 ग्राम) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।









