उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री परवती पारिदा बोलीं — महिलाओं में भेदभाव करती है हेमंत सरकार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी बदिया हरिजन बस्ती में आयोजित सभा में उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री परवती पारिदा ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित इस सभा में उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाली सरकार है, जिसने महिलाओं के अधिकारों को छीना है।

परवती पारिदा ने कहा, “हेमंत सरकार ने ‘माइया सम्मान योजना’ के तहत लाखों महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए, यह महिलाओं के साथ धोखा है। इसका जवाब घाटशिला की महिलाएं अपने वोट से देंगी।” उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाओं के सम्मान की कोई जगह नहीं है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेक योजनाएं मिल रही हैं।

उन्होंने उड़ीसा सरकार की ‘सुभद्रा योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्रति वर्ष ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक बजट निर्धारित किया है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार के आर्थिक निर्णयों में समान भूमिका निभा सकें।

परवती पारिदा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विज़न ‘सबका साथ, सबका विकास’ है, और उनका सपना है कि ‘नारी शक्ति से ही नया भारत बनेगा। सभा में उनके साथ डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी सहित भाजपा के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.