वन विभाग की टीम ने अवैध 6 बोटा शीशम की लकड़ी के साथ जुगाड़ गाड़ी को किया जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तालझारी: वन विभाग की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड क्षेत्र के सीता पहाड़ बाकुड़ी सड़क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुगाड़ गाड़ी पर लादकर अवैध रूप से ले जाई जा रही छह बोटा शीशम की लकड़ियां जब्त की हैं। जहां वन विभाग की टीम ने लकड़ियों के साथ जुगाड़ गाड़ी भी कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय ले गई है। उधर मामले को लेकर वन रक्षी पप्पू कुमार यादव ने बताया कि लकड़ी तस्करी की सूचना पूर्व में मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। आगे उन्होंने बताया कि लकड़ी जुगाड़ गाड़ी में लादकर उधवा की ओर ले जाया जा रहा था। जहां वन विभाग इस मामले में आगे की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.