गम्हरिया के सहायक गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा के निधन पर सरायकेला समाहरणालय में शोक सभा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला : सरायकेला समाहरणालय परिसर में मंगलवार को गम्हरिया के सहायक गोदाम प्रबंधक स्वर्गीय अभिषेक हाजरा के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उपायुक्त ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अभिषेक हाजरा एक कर्मठ और समर्पित अधिकारी थे, जिनके असमय निधन से प्रशासनिक परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.