बाल मेला 2025 की तैयारी तेज — सरयू राय की अध्यक्षता में बनी संचालन समितियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur। 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, गरम नाला में आयोजित होने वाले बाल मेला 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं सरयू राय ने की और मेले के संचालन, सुरक्षा, स्वागत तथा प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग समितियां गठित करने के निर्देश दिए।

मेले के संयोजक सुधीर सिंह ने बताया कि यह चौथा बाल मेला है और इस बार इसे और भी अधिक रचनात्मक और सहभागितापूर्ण बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर के सभी स्कूलों के बच्चों को इसमें शामिल करने के लिए प्राचार्यों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन (Google Form) और ऑफलाइन दोनों व्यवस्था की गई है।

मेले में वीर बालकों की जीवन गाथा पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी, जिससे नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके। इसके अलावा, बाल कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। जादू शो, हैंड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन भी किया जाएगा।

दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद, चित्रकला और हस्तनिर्मित वस्तुओं जैसे मोमबत्ती, राखी, चूड़ी आदि की विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। सुधीर सिंह ने कहा कि मेले में वस्त्र और भोजन स्टॉल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न हो।

मेले में छऊ नृत्य सहित स्थानीय लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजन में एनजीओ क्रीड़ा भारती सहित शहर के शिक्षकों, स्वयंसेवकों और सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

बैठक में अशोक गोयल, मंजू सिंह, राजीव कुमार, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, अनूप कुमार, कुंदन कुमार, राजेश सिंह और सुभाष प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.