हेमंत सोरेन बोले — झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीब-गुरवा की पार्टी, पूंजीपतियों की नहीं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी ताकत दिखा दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को मुसाबनी के मार्शल ग्राउंड में आयोजित एक भव्य जनसभा में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि “झामुमो गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता की पार्टी है — पूंजीपतियों की नहीं।”

सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “वो लोग पूंजीपतियों की गोद में बैठते हैं, जबकि हम गरीब-गुरवा के बीच खड़े हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन “एक कोरा कागज की तरह हैं, जो जनता की भावना के अनुसार काम करेंगे और सच्चे जनसेवक बनकर उभरेंगे।”

सभा में भारी जनसमूह को देखकर सोरेन ने विश्वास जताया कि “इस बार सोमेश सोरेन पिछली बार से दोगुने मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे।”

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वो चाहे कितने भी मुख्यमंत्री यहाँ भेज दें, झारखंड की जनता ही असली मुख्यमंत्री है। उसकी ताकत ही मेरी ताकत है।”

जनसभा में झामुमो समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने “झारखंड जिन्दाबाद” और “झामुमो जिन्दाबाद” के नारों से पूरा मैदान गुंजा दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.