वन विभाग द्वारा लघु वनोपज आधारित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुई आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!
महिलाओं को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक

साहिबगंज: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, साहिबगंज के द्वारा ग्रामीण आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से सोमवार को लघु वनोपज आधारित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पहला प्रशिक्षण बोरियो प्रखंड के दनवार नर्सरी परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें लाह प्रसंस्करण से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रशिक्षकों ने लाह के संरक्षण, संग्रहण एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की विधियों की जानकारी दी, जिससे ग्रामीण समुदाय इसे आजीविका के रूप में अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। वहीं दूसरा प्रशिक्षण मंडरो फॉसिल पार्क परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें महुआ से खाद्य उत्पाद (महुआ लड्डू) निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएँ शामिल हुईं। जहां प्रशिक्षकों ने महुआ के पौष्टिक, औषधीय एवं आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे रोजगार का बेहतर स्रोत बताया। उधर दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदायों को लघु वनोपज के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना, ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना एवं वन संपदा के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर वनरक्षी सुनील कुमार, फेलिसिटस हांसदा सहित अन्य वनकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.