मुसाबनी में हेमंत सोरेन की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, पोटका विधायक संजीव सरदार भी रहे मौजूद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र सोमवार को मुसाबनी के कुलीसुता मर्जर ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक विशाल जनसभा आयोजित की गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


“अबुआ सरकार जनता की सरकार है” — हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो सरकार ने राज्य में युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सम्मान और ग्रामीणों के लिए विकास का ढाँचा तैयार किया है।

हमारा सफर अभी अधूरा है। हमें झारखंड को आत्मनिर्भर बनाना है और हर घर में खुशहाली लानी है। आपका वोट हमारी ताकत है, और इसी ताकत से हम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को और मजबूत करेंगे।”



उन्होंने कहा कि जनता को झूठे वादों और धर्म-जाति के नाम पर बाँटने वाली राजनीति से सावधान रहना चाहिए। हमारा काम ही हमारी पहचान है, वादे नहीं — विकास हमारा धर्म है।”




संजीव सरदार बोले — घाटशिला की जनता तीर-कमान के साथ है

सभा में विशेष रूप से उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने भी जनता से झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता झामुमो के साथ है और आगामी 11 नवंबर को तीर-कमान पर बटन दबाकर भारी बहुमत से सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाएगी।”




इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरा मैदान “झामुमो ज़िंदाबाद” और “हेमंत सोरेन आगे बढ़ो” के नारों से गूंज उठा। जनसभा में उत्साह और जनसमर्थन का माहौल अभूतपूर्व रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.