आदिवासी समाज का भला केवल भाजपा कर सकती है” — पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।
रविवार को नूतनगढ़ गाँव में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि “आदिवासी समाज का यदि कोई सच्चा भला कर सकता है, तो वह केवल भाजपा है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा आदिवासियों, किसानों और गरीब वर्गों के विकास के लिए ठोस कार्य किए हैं।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा यह चुनाव केवल प्रत्याशी का नहीं, बल्कि आदिवासी सम्मान और विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है।”

ग्रामीणों से कमल छाप पर वोट देने की अपील

मधु कोड़ा ने सभा में मौजूद ग्रामीणों से कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की नीतियाँ जनहितैषी हैं। उन्होंने लोगों से “कमल छाप” पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाने की अपील की। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास के मुद्दे पर पार्टी को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.