Musabani। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने रविवार को मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर पार्टी प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए महाली ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सोमेश सोरेन पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा, “जनता अब भ्रम में नहीं आएगी। स्व. रामदास सोरेन जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए क्षेत्र की जनता झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी।”
गणेश महाली हाल ही में झामुमो की केंद्रीय समिति के विस्तार के तहत सरायकेला-खरसावां जिला से केंद्रीय सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
मुसाबनी के लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो ही वह पार्टी है जो क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है।









