कशीदा पंचायत में महिलाओं का झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बढ़ा विश्वास, महिला नेत्रियों का जनसंपर्क अभियान हुआ प्रभावशाली

SHARE:

Jamshedpur घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। इसी कड़ी में आज कशीदा पंचायत के विभिन्न गांवों और टोलों में झामुमो महिला मोर्चा की नेत्रियों ने पैदल जनसंपर्क कर ग्रामीण महिलाओं से संवाद साधा और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के पक्ष में समर्थन की अपील की।

महिलाओं के बीच झामुमो की योजनाओं का लाभ पहुंचा

जनसंपर्क के दौरान महिला मोर्चा की नेताओं ने राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं—मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी सम्मान योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना और कृषि ऋण माफी योजना—की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झामुमो सरकार ने हमेशा महिला सशक्तिकरण, किसान हित और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी है।



झामुमो की वरिष्ठ नेत्री छाया रानी साहू ने कहा सोमेश चन्द्र सोरेन एक शिक्षित, सरल और ईमानदार युवा नेता हैं। वे अपने पिता स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करेंगे। आज घाटशिला को एक ऐसे जनसेवक की जरूरत है जो शिक्षा और दूरदर्शिता के साथ विकास को गति दे, और वह हैं सोमेश सोरेन।



वहीं युवा नेत्री लक्ष्मी सिंह ने कहा ग्रामीण महिलाओं में सोमेश सोरेन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। स्वर्गीय रामदास सोरेन को जितना प्यार मिला, उससे दोगुना स्नेह सोमेश सोरेन को मिल रहा है। यह संकेत है कि 11 नवंबर को ऐतिहासिक जीत होना तय है।

कशीदा पंचायत में आज का पैदल जनसंपर्क सिर्फ चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि महिला एकजुटता और लोकतांत्रिक जागरूकता का प्रदर्शन था। ग्रामीण महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि इस उपचुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस अभियान में छाया रानी साहू, लक्ष्मी सिंह और लिली भकत प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

Leave a Comment