घाटशिला उपचुनाव में पोटका विधायक ने झोंकी पूरी ताकत, कहा – यहां की जनता जागरूक, वोट किसी कीमत पर बर्बाद नहीं करेगी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूरा जोर लगा दिया है और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन को जीत दिलाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं।

विधायक सरदार ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लोगों से अपील की कि वे इस उपचुनाव में विकास और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, “घाटशिला की जनता अनुशासनप्रिय और दूरदर्शी है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये लोग अपना वोट बर्बाद नहीं होने देंगे और सही उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का दौर डिजिटल युग का है, जहां हर मतदाता राजनीतिक परिस्थिति और उम्मीदवारों के स्वभाव, कार्यशैली तथा नीयत को भली-भांति समझता है। ऐसे में जनता विपक्ष के आधारहीन प्रचार में नहीं आएगी, बल्कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

विधायक संजीव सरदार की जनसभाएं और सीधे संवाद की शैली झामुमो समर्थकों के बीच नया जोश भर रही है। ग्रामीण इलाकों में उनके दौरे से प्रचार अभियान को नया आयाम मिला है और घाटशिला का सियासी माहौल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.